यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, नोएडा विवाद के बाद 1 अप्रैल से लागू नए वेतन नियम

Updated:
विज्ञापन

गाजियाबाद और नोएडा में न्यूनतम वेतन में ₹2,300 से ज्यादा की वृद्धि (फोटो: Canva)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Minimum Wage Hike : नोएडा में श्रमिक विरोध के बाद यूपी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी है. नए वेतन 1 अप्रैल से लागू होंगे, जिससे लाखों कामगारों को राहत मिलने की उम्मीद है. अलग-अलग जगहों के नए रेट जानें.

विज्ञापन

UP Minimum Wage Hike: नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) में श्रमिकों के हालिया विरोध प्रदर्शनों के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के न्यूनतम वेतन ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अनुमोदित यह नई दरें 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी. नोएडा के पूरा विवाद जानने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

दिल्ली से सटे NCR क्षेत्रों के लिए दरें

इन क्षेत्रों में जीवनयापन की लागत (Cost of Living) पूरे राज्य में सबसे अधिक है, जिसे ध्यान में रखते हुए यहां वेतन में सबसे बढ़ोतरी की गई है. अब अकुशल (Unskilled) श्रमिकों का मासिक वेतन ₹11,313 से बढ़कर ₹13,690 कर दिया गया है.

इसी तरह, अर्ध-कुशल (Semi-skilled) श्रमिकों के लिए ₹15,059 और कुशल (Skilled) श्रमिकों के लिए ₹16,868 का मासिक वेतन निर्धारित किया गया है. यह वृद्धि नोएडा की उन फैक्ट्रियों में काम करने वाले हजारों कामगारों के लिए एक बड़ी जीत है जो लंबे समय से वेतन विसंगतियों को लेकर सड़कों पर थे.

श्रेणीमौजूदा सैलरीनई सैलरी
अकुशल11,31313,690
अर्धकुशल12,44515,059
कुशल13,94016,868
गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद

अन्य नगर निगम क्षेत्रों के लिए दरें

लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और आगरा जैसे नगर निगम क्षेत्रों में भी वेतन ढांचे को अपग्रेड किया गया है ताकि शहरी जीवन की जरूरतों को पूरा किया जा सके. इन क्षेत्रों में अकुशल श्रमिकों के लिए ₹13,006, अर्ध-कुशल श्रमिकों के लिए ₹14,306 और कुशल श्रमिकों के लिए ₹16,025 प्रति माह का वेतन तय किया गया है.

यह निर्णय न केवल औद्योगिक शांति बहाल करेगा, बल्कि इन शहरों की स्थानीय अर्थव्यवस्था में लिक्विडिटी (नकदी प्रवाह) भी बढ़ाएगा, क्योंकि श्रमिकों के हाथ में अब खर्च करने के लिए अधिक पैसा होगा.

श्रेणीमौजूदा सैलरीनई सैलरी
अकुशल11,31313,006
अर्धकुशल12,44514,306
कुशल13,94016,025
नगर निगम वाले जिले

शेष उत्तर प्रदेश (ग्रामीण और अन्य जिले)

राज्य के बाकी जिलों और ग्रामीण इलाकों के लिए भी सरकार ने ‘संतुलित और व्यावहारिक’ रुख अपनाया है. यहां के अकुशल श्रमिकों के लिए ₹12,356, अर्ध-कुशल कर्मियों के लिए ₹13,591 और कुशल कामगारों के लिए ₹15,224 का न्यूनतम वेतन सुनिश्चित किया गया है.

अधिकारियों के अनुसार, यह रिविजन नियोक्ता संघों और लेबर यूनियनों के साथ लंबी बातचीत और उनके सुझावों की समीक्षा के बाद किया गया है, ताकि औद्योगिक विकास और श्रमिक कल्याण के बीच एक उचित तालमेल बना रहे.

श्रेणीमौजूदा सैलरीनई सैलरी
अकुशल11,31312,356
अर्धकुशल12,44513,591
कुशल13,94015,224
अन्य जिले

Also Read: मार्च में 3.4% पहुंची रिटेल महंगाई; ‘डिजिटल’ खर्चों ने बढ़ाया बोझ, खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola