ePaper

केंद्र सरकार महिलाओं को इस बचत योजना पर दे रही धांसू ब्याज, जानें कैसे करें अप्लाई

Updated at : 16 Oct 2023 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्र सरकार महिलाओं को इस बचत योजना पर दे रही धांसू ब्याज, जानें कैसे करें अप्लाई

केंद्रीय बजट 2023-24 में मोदी सरकार ने महिलाओं और लड़कियों के लिए छोटी बचत योजना पेश की.

विज्ञापन
undefined

government schemes for womenकेंद्रीय बजट 2023-24 में मोदी सरकार ने महिलाओं और लड़कियों के लिए छोटी बचत योजना महिला सम्मान बचत पत्र पेश की. इस योजना पर सरकार के द्वारा 7.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है.

undefined

महिला सम्मान बचत पत्र

2 वर्षीय बचत योजना है. इसमें त्रैमासिक चक्रवृद्धि ब्याज के साथ 7.5% का आकर्षक और निश्चित ब्याज प्रदान किया जाता है.

undefined

कहां आवेदन करें

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना अब डाकघरों और बैंकों से खरीदी जा सकती है.

undefined

पंजाब नेशनल बैंक महिलाओं और लड़कियों को महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने की अनुमति देता है. इसके शाखा से खरीदारी की जा सकती है.

undefined

केनरा बैंक ने पूरे भारत में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023 योजना भी शुरू की है. इसके किसी भा ब्रांच से केवल एक फार्म भर कर इसमें निवेश किया जा सकता है.

undefined

बैंक ऑफ इंडिया की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह अपनी सभी शाखाओं में इस योजना को संचालित करने वाला पहला बैंक है. यहां विवेश करना काफी आसान है.

undefined

बैंक ऑफ बड़ौदा में, महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजनाएं ग्राहकों और गैर-ग्राहकों दोनों द्वारा खोली जा सकती हैं. यदि निवेशक महिला आवश्यकताओं को पूरा करती है तो बैंक उन्हें निवेश की अनुमति देगा.

undefined

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आधिकारिक तौर पर 30 जून को अपनी शाखाओं में MSSC 2023 योजना शुरू की. अब तक, इसने 5,653 MSSC लाभार्थी खातों में 17.58 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola