Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज का नया भाव

Gold-Silver Rate
Gold-Silver Price: सोमवार को चांदी का भाव 98,200 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो मंगलवार को 800 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.
Gold-Silver Price : सोने की कीमतों में लगातार तेजी का सिलसिला जारी है. सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो मंगलवार को 300 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसी तरह, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रही.
चांदी की कीमत में उछाल
सोमवार को चांदी का भाव 98,200 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो मंगलवार को 800 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.
वैश्विक कारकों से सोने को समर्थन
एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने बताया कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और सुरक्षित संपत्तियों में बढ़ती निवेश रुचि से सोने को मजबूती मिल रही है. बैंकों और निवेश कोषों द्वारा बढ़ते निवेश ने भी कीमतों को सहारा दिया है.
अमेरिकी और यूरोपीय नीतियों का असर
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण और फेडरल रिजर्व की बैठक के फैसले आने वाले दिनों में बाजार की अस्थिरता बढ़ा सकते हैं. साथ ही, यूरोपीय संघ और अमेरिका के बीच तनाव और यूक्रेन शांति वार्ता की घटनाओं से भी सोने-चांदी की कीमतों पर असर पड़ेगा.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं. कॉमेक्स पर अप्रैल डिलीवरी का सोना वायदा 24.94 डॉलर बढ़कर 2,925.64 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि हाजिर सोना 16 डॉलर की तेजी के साथ 2,912.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.
Also Read: अब यूट्यूब का ‘Play Button’, लेना हुआ आसान, क्रिएटर्स दिखे सदमे में!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










