Gold Prices : भारत में लगातार सस्ता हो रहा है सोना, इस साल 5000 तक कीमतों में आई गिरावट, आज फिर टूटा भाव

Updated at : 30 Mar 2021 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Prices : भारत में लगातार सस्ता हो रहा है सोना, इस साल 5000 तक कीमतों में आई गिरावट, आज फिर टूटा भाव

Gold Prices Today : भारत में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. सोने की कीमतें इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक करीब 5,000 रुपए नीचे आ चुकी है. अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका है, क्योंकि इस समय गोल्ड 11 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ चुका है.

विज्ञापन

Gold Prices Today : भारत में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. सोने की कीमतें इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक करीब 5,000 रुपए नीचे आ चुकी है. अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका है, क्योंकि इस समय गोल्ड 11 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ चुका है. सोने ने पिछले साल अगस्त में 57,000 के उच्चतम स्तर को छुआ था, लेकिन तब से लेकर अब तक सोना 12,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है.

वहीं, दूसरी ओर सोने की कीमतों में मंगलवार को लगातार चौथे गिरावट देखने को मिली है वहीं, चांदी भी आज सस्ती हुई है. एमसीएक्स पर आज जून का सोना वायदा 0.4% गिरकर 44,538 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसके अलावा चांदी 0.3% गिरकर 63,985 प्रति किलोग्राम पर आ गई है.

सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना के भाव में 0.4 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. देश की राजधानी दिल्ली में सोने का नया भाव अब 44,538 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.4 फीसदी गिरकर 1,704.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. चांदी की कीमतों में भी आज कमी दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में अब इस कीमती धातु के दाम 0.3 फीसदी गिरकर 63,985 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं.

आने वाले दिनों में बढ़ सकता है सोना का दाम

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने के दाम में जल्द ही इजाफा हो सकता है. उनका कहना है कि अगले दो महीनों में सोने की कीमत 48,000 रुपये तक जाने की उम्मीद की जा सकती है. वहीं, दो महीने में चांदी 70,000 रुपये से लेकर 72,000 रुपये तक के बीच पहुंच सकती है. वहीं, बाजार के अन्य जानकार बताते हैं कि सोने में अत्यधिक तेजी आने की उम्मीद है और यह 45,500 रुपये के स्तर को पार कर 48,000 रुपये पर पहुंच जाएगी.

Also Read: Gold Price Forecast : घर में है शादी तो जल्दी करें सोने की खरीदारी, नहीं तो होगा बहुत घाटा, जानें होली पर क्या है कीमत

Posted by : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola