ePaper

भारत-पाकिस्तान के टेंशन में मजबूत हो गया सोना, चांदी ने भी लगाई दोहरी शतक

Updated at : 09 May 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Today

Gold Price Today

Gold Price Today: भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते सोने की कीमत में 480 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और यह 99,730 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है. चांदी भी 200 रुपये उछलकर 98,400 रुपये प्रति किलो हो गई. वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों और सुरक्षित निवेश की मांग से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है.

विज्ञापन

Gold Price Today: भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच सुरक्षित निवेश विकल्पों की मांग बढ़ गई है. इसका असर दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला, जहां 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 480 रुपये बढ़कर 99,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 99,250 रुपये थी.

99.5% शुद्धता वाले सोने में भी बढ़त

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 480 रुपये की तेजी के साथ 99,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पहले 98,800 रुपये पर बंद हुआ था. लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोने में स्थिरता देखी जा रही है.

भू-राजनीतिक तनाव ने बढ़ाई सोने की मांग

अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता के अनुसार, भारत-पाकिस्तान के तनाव के अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध और गाजा पर इजरायल की कार्रवाइयों से निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ी है. इसी वजह से सोने की मांग सुरक्षित संपत्ति के रूप में मजबूत बनी हुई है. मेहता ने कहा कि जब तक ये भू-राजनीतिक जोखिम बने रहेंगे, तब तक सोने को समर्थन मिलता रहेगा.

चांदी ने भी मारी छलांग

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी शुक्रवार को 200 रुपये की तेजी के साथ 98,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले सत्र में यह 98,200 रुपये थी.

इसे भी पढ़ें: सिंधु जल संधि पर विश्व बैंक का बड़ा बयान, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान

वैश्विक बाजारों में भी कीमतों में उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 22.37 डॉलर चढ़कर 3,328.09 डॉलर प्रति औंस और हाजिर चांदी 0.23% की तेजी के साथ 32.54 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. यह संकेत हैं कि भू-राजनीतिक परिस्थितियों ने वैश्विक स्तर पर भी सोने-चांदी की मांग को प्रभावित किया है.

इसे भी पढ़ें: हर महीने होगी 1 लाख रुपये की पक्की कमाई, अगर रिटायरमेंट से पहले कर दिया ये काम

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola