हर महीने होगी 1 लाख रुपये की पक्की कमाई, अगर रिटायरमेंट से पहले कर दिया ये काम

Updated:
विज्ञापन

Systematic Withdrawal Planning

SWP: रिटायरमेंट से पहले 10 लाख रुपये निवेश कर हर महीने 1 लाख रुपये की पक्की कमाई की जा सकती है. म्यूचुअल फंड के SWP प्लान से 21 साल में यह रकम 1 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है, जिससे हर महीने नियमित पैसिव इनकम मिलती है.

विज्ञापन

SWP: अगर आप फाइनेंशियल फ्रीडम पाना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड का सिस्टमेटिक विड्रॉअल प्लान (SWP) एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. इस प्लान के जरिये आप अपने निवेश पर हर महीने कम से कम 1 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. हालांकि, SWP शुरू करने से पहले आपको एक बड़ा फंड तैयार करना जरूरी होता है. इस फंड को बनाने के लिए आप इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं, क्योंकि ये योजनाएं लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देने के लिए जानी जाती हैं. इस तरह पहले सही निवेश करें. फिर SWP के जरिये महीने दर महीने पैसिव इनकम पाएं, जिससे आप धीरे-धीरे फाइनेंशियल फ्रीडम की ओर कदम बढ़ा सकते है.

विज्ञापन

ऐसे होगी 1 लाख की कमाई

कई म्‍यूचुअल फंड योजनाएं ऐसी रही हैं, जिन्‍होंने लंबे समय में हर साल 12 से 15% तक का मुनाफा दिया है. अगर कोई व्यक्ति 10 लाख रुपये 21 साल के लिए निवेश करता है और उसे हर साल 12% रिटर्न मिलता है, तो ये रकम बढ़कर करीब 1 करोड़ 8 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. इस तरह एक बार में 10 लाख रुपये निवेश करने से रिटायरमेंट के बाद आप घर बैठे हर महीने 1 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते है.

क्या है सिस्टमेटिक विड्रॉअल प्लान

सिस्टमेटिक विड्रॉअल प्लान एक ऐसा तरीका है, जिससे आप अपने म्यूचुअल फंड में लगे पैसे को धीरे-धीरे निकाल सकते हैं. इसमें आप अपने म्यूचुअल फंड को यह बता देते हैं कि हर महीने कितनी रकम और किस तारीख को आपके बैंक खाते में ट्रांसफर करनी है. फंड से तय रकम निकलती रहती है, लेकिन बाकी पैसा वहीं निवेशित रहता है और उस पर ब्याज या रिटर्न मिलता रहता है. इससे आपको कंपाउंडिंग का फायदा भी मिलना जारी रहता है. यह तरीका उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो रिटायर हो चुके हैं या अपनी जॉब से ब्रेक ले रहे है.

इसे भी पढ़ें: ITR-3 फॉर्म किसके लिए जरूरी है? रिटर्न फाइल करने से पहले जानिए अहम बातें

लम्पसम कैलकुलेटर

  • 1 टाइम इन्‍वेस्‍टमेंट : 10,00,000 रुपये
  • निवेश की अवधि : 21 साल
  • 21 साल के लम्‍प सम पर अनुमानित रिटर्न : 12% सालाना
  • 21 साल बाद निवेश की वैल्‍यू : 1,08,00,000 रुपये

रिपोर्ट: साक्षी सिन्हा

इसे भी पढ़ें: सिंधु जल संधि पर विश्व बैंक का बड़ा बयान, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola