एयर इंडिया का हुआ ऑफिशियल टेकओवर, टाटा बनी दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइंस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2022 6:12 PM
एयर इंडिया आधिकारिक तौर पर टाटा की हो गयी. देश की अकेली सरकारी कंपनी एयर इंडिया अब पूरी तरह से टाटा समूह को सौंप दी गयी है. इस फैसले के साथ ही सरकारी एयर इंडिया अब प्राइवेट हो गयी है.
एयर इंडिया आधिकारिक तौर पर टाटा की हो गयी. देश की अकेली सरकारी कंपनी एयर इंडिया अब पूरी तरह से टाटा समूह को सौंप दी गयी है. इस फैसले के साथ ही सरकारी एयर इंडिया अब प्राइवेट हो गयी है.
इस फैसले के साथ ही अब टाटा देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी बन गयी है. देश मे पहले नंबर पर इंडिगो है. इससे पहले टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.
अगर आप यह सोच रहे हैं कि आज के इस फैसले के बाद तुरंत टाटा के नाम से एयर इंडिया चलने लगेगी तो आपका यह अनुमान गलत है. टाटा के नाम के साथ इसे उड़ान भरने में अभी वक्त लगेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद चंद्रशेखरन नयी दिल्ली में एयर इंडिया के दफ्तर पहुंचे और प्रतिक्रिया देते हुए कहा, एयर इंडिया की घर वापसी से हम काफी खुश हैं. हमारी कोशिश इस एयरलाइन को वर्ल्ड क्लास बनाने की होगी.
ध्यान रहे कि पिछले साल 8 अक्टूबर 2021 को टाटा ने एयर इंडिया को खरीद लिया था. टाटा ग्रुप की टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने एअर इंडिया को खरीदने का टेंडर हासिल किया था. इसकी 18 हजार करोड़ रुपये की बोली लगाई गई थी.
टाटा एयर इंडिया को बेहतर करने की दिशा में काम कर रही है. अपने शुरुआती फैसले में 5 फ्लाइट्स में फ्री में खाना उपलब्ध कराने की बात कही गयी है. इन पांच फ्लाइट्स में मुंबई-दिल्ली की दो फ्लाइट्स AI864 और AI687 के नाम हैं. इसके अलावा AI945 मुंबई से अबूधाबी और AI639 मुंबई से बंगलुरू की फ्लाइट्स का नाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










