ePaper

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 30 हजार के नजदीक तो निफ्टी 9300 के पार हुआ बंद

Updated at : 25 Apr 2017 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 30 हजार के नजदीक तो निफ्टी 9300 के पार  हुआ बंद

मुंबई : सेंसेक्स 287.40 अंक उछलकर 29,943.24 पर, निफ्टी 88.65 अंक चढकर 9,306.60 अंक पर बंद हुआ. बाजार में चौतरफा खरीदारी के कारण शेयर बाजार नयी ऊंचाई तक पहुंचा है. निफ्टी 9300 के स्तर को पार कर गया, वहीं सेंसेक्स लगभग 30 हजार के करीब बंद हुआ. रिजर्व बैंक गवर्नर ने अमेरिका को दी नसीहत, […]

विज्ञापन

मुंबई : सेंसेक्स 287.40 अंक उछलकर 29,943.24 पर, निफ्टी 88.65 अंक चढकर 9,306.60 अंक पर बंद हुआ. बाजार में चौतरफा खरीदारी के कारण शेयर बाजार नयी ऊंचाई तक पहुंचा है. निफ्टी 9300 के स्तर को पार कर गया, वहीं सेंसेक्स लगभग 30 हजार के करीब बंद हुआ.

रिजर्व बैंक गवर्नर ने अमेरिका को दी नसीहत, कहा – दुनिया भर से प्रतिभा न जुटाते, तो कहां टिक पाते एपल-आईबीएम

रिलायंस इंडस्टरीज के उम्मीद से बेहतर तिमाही परिणामों के बाद बनी मजबूत धारणा से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स लगभग 168 अंक तक चढा. रिलायंस ने कल शाम को अपने तिमाही परिणामों की घोषणा की थी. इसके अलावा एशियाई बाजारों में स्थिर रुख और फ्रांस में पहले चरण के राष्ट्रपति चुनावों में इमैनुअल मैकरॉन की संभावित जीत के बाद अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में अच्छे संकेतों के चलते यहां कारोबारी धारणा मजबूत हुई है.

सीरिया पर अमेरिका की जवाबी कार्रवाई से सहमा शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स ने लगाया 146 अंकों का गोता

तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 167.59 अंक यानी 0.57 प्रतिशत चढकर 29,823.43 अंक पर खुला है. इसकी वजह रीयल्टी, तेल एवं गैस, स्वास्थ्य देखभाल और धातु कंपनियों के शेयरों में तेजी आना है. कल सेंसेक्स 290.54 अंक चढकर बंद हुआ था. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.60 अंक यानी 0.48 प्रतिशत सुधरकर 9,262.55 अंक पर खुला है.
ब्रोकरों के अनुसार कल बाजार बंद होने के बाद रिलायंस इंडस्टरीज के अच्छे तिमाही परिणामों की घोषणा से बाजार आज सुबह गुलजार दिखे और इसी ने घरेलू सांस्थानिक एवं खुदरा निवेशकों के कारोबारी रुख को कायम रखा और शेयरों की खरीद पर इसका असर पड़ा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola