शुरुआती कारोबार में निफ्टी 9200 के करीब, सेंसेक्स 180 अंक उछला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2017 9:49 AM
मुंबई : सप्ताह के पहले ही दिन कमजोरी के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार मजबूती के साथ शुरू हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी 9200 के बेहद करीब पहुंच गया है, जबकि सेंसेक्स में […]
मुंबई : सप्ताह के पहले ही दिन कमजोरी के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार मजबूती के साथ शुरू हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी 9200 के बेहद करीब पहुंच गया है, जबकि सेंसेक्स में 150 अंकों से ज्यादा की मजबूती है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.6 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 सूचकांक में 0.7 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक करीब 1 फीसदी बढ़ा है.
फिलहाल, घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 180 अंक यानि 0.6 फीसदी की मजबूती के साथ 29,593 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 49 अंक यानि 0.5 फीसदी तक बढ़कर 9,188 के स्तर पर है. बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है. बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 21,750 के ऊपर पहुंच गया है.
निफ्टी के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सूचकांक में 0.9 फीसदी, ऑटो सूचकांक में 0.3 फीसदी, एफएमसीजी सूचकांक में 0.7 फीसदी, आईटी सूचकांक में 0.4 फीसदी और मेटल सूचकांक में 1.4 फीसदी की तेजी आयी है. बीएसई के कैपिटल गुड्स सूचकांक में करीब 1 फीसदी, ऑयल एंड गैस सूचकांक में 1 फीसदी और पावर सूचकांक में 1 फीसदी की मजबूती आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










