सुस्त हुई बाजार की चाल, निफ्टी कमजोर, सेंसेक्स में मामूली बढ़त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2017 9:49 AM
मुंबई : वित्त वर्ष 2016-17 के आखिरी महीने मार्च के आखिरी दिनों में घरेलू बाजारों की सुस्त हो गयी है. इस कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी का चाल सुस्त है, तो सेंसेक्स में मामूली बढ़त देखी जा रही है. निफ्टी 9150 के आसपास है, तो सेंसेक्स 29600 के ऊपर कारोबार कर रहा है. […]
मुंबई : वित्त वर्ष 2016-17 के आखिरी महीने मार्च के आखिरी दिनों में घरेलू बाजारों की सुस्त हो गयी है. इस कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी का चाल सुस्त है, तो सेंसेक्स में मामूली बढ़त देखी जा रही है. निफ्टी 9150 के आसपास है, तो सेंसेक्स 29600 के ऊपर कारोबार कर रहा है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 सूचकांक में 0.3 फीसदी की तेजी आयी है. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.6 फीसदी मजबूत हुआ है.
बैंकिंग, रियल्टी, आवश्यक उपभोक्ता वस्तु, पूंजीगत वस्तु, तेल एवं गैस और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी आयी है. बैंक निफ्टी 0.15 फीसदी बढ़कर 21,425 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी के सार्वजनिक बैंक के सूचकांकों में 0.8 फीसदी की तेजी आयी है. ऑटो और आईटी शेयरों में थोड़ा दबाव नजर आ रहा है.
फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 72 अंक यानि 0.25 फीसदी बढ़कर 29,604 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 12 अंक बढ़कर 9,155.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










