सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 172 अंक चढा
Updated at : 28 Mar 2017 5:11 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 172 अंक सुधरकर 29,409.52 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 9,100 अंक के स्तर को पार कर गया. अमेरिका में कर सुधारों की संभावना से सकारात्मक वैश्विक संकेतों तथा विदेशी पूंजी का प्रवाह बढने के बीच बैंकिंग और वाहन कंपनियों के शेयरों में […]
विज्ञापन
मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 172 अंक सुधरकर 29,409.52 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 9,100 अंक के स्तर को पार कर गया. अमेरिका में कर सुधारों की संभावना से सकारात्मक वैश्विक संकेतों तथा विदेशी पूंजी का प्रवाह बढने के बीच बैंकिंग और वाहन कंपनियों के शेयरों में लाभ से बाजार में लाभ दर्ज हुआ.
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन के उच्चस्तर 29,442.18 अंक को छूने के बाद अंत में 172.37 अंक या 0.59 प्रतिशत की बढत से 29,409.52 अंक पर बंद हुआ. कल सेंसेक्स 184.25 अंक टूटा था. निफ्टी भी 55.60 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढत से 9,100.80 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 9,110.40 अंक के उच्चस्तर तक गया. एशियाई बाजारों में मजबूती तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का प्रवाह बढने से यहां धारणा सकारात्मक हुई। एशियाई बाजारों में भी आज मजबूती का रख रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




