एक दिन की तेजी के बाद निफ्टी सपाट होकर 9085 पर बंद, सेंसेक्स 44 अंक गिरा

मुंबई : घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार की जोरदार तेजी के बाद बुधवार को दिग्गज कंपनियों के शेयरों में सुस्ती के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का रुख रहा. हालांकि, मिडकैप में रौनक कायम रही और मि़डकैप सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. दरअसल, फेड के फैसले से पहले बाजार सीमित दायरे में रहा, […]
मुंबई : घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार की जोरदार तेजी के बाद बुधवार को दिग्गज कंपनियों के शेयरों में सुस्ती के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का रुख रहा. हालांकि, मिडकैप में रौनक कायम रही और मि़डकैप सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. दरअसल, फेड के फैसले से पहले बाजार सीमित दायरे में रहा, लेकिन छोटे-मझोले शेयरों ने मोर्चा संभाले रखा. निफ्टी तो सपाट होकर बंद हुआ है, लेकिन सेंसेक्स 0.15 फीसदी गिरा है. बुधवार के कारोबार में निफ्टी ने 9106.55 तक दस्तक दी थी, लेकिन अंत में 9080 के आसपास बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स 29500 तक पहुंचा था, जबकि 29400 के आसपास बंद हुआ.
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 1 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 13,700.6 के स्तर पर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 सूचकांक में 0.8 फीसदी की मजबूती आयी. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.7 फीसदी बढ़कर बंद हुआ. ऑटो, मेटल, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है. बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी बढ़कर 21,158 के स्तर पर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सूचकांक में 1.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी.
निफ्टी के ऑटो सूचकांक में 0.8 फीसदी और मेटल सूचकांक में 0.5 फीसदी की तेजी आयी. बीएसई के रियल्टी सूचकांक में 0.7 फीसदी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स सूचकांक में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी. हालांकि, आईटी शेयरों में बिकवाली के चलते दबाव दिखा. निफ्टी का आईटी इंडेक्स 1.7 फीसदी गिरकर बंद हुआ. साथ ही ऑयल एंड गैस शेयरों में भी थोड़ा दबाव देखने को मिला.
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 44.5 अंक यानि 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 29,398 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 2.2 अंक गिरकर 9,084.8 के स्तर पर सपाट होकर बंद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




