एक्जिट पोल के बाद बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 29000 के पार, निफ्टी 8960 के ऊपर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2017 9:38 AM
मुंबई : देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर गुरुवार को मीडिया की ओर से पेश किये गये एक्जिट पोल की संभावनाओं के बीच सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार ने दमदार शुरुआत की है. सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिल रही है. तेजी […]
मुंबई : देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर गुरुवार को मीडिया की ओर से पेश किये गये एक्जिट पोल की संभावनाओं के बीच सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार ने दमदार शुरुआत की है. सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिल रही है. तेजी के इस माहौल में सेंसेक्स 29000 के पार निकल गया है, तो निफ्टी भी 8960 के ऊपर कारोबार कर रहा है.
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोश नजर आ रहा है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.6 फीसदी की मजबूती आयी है. बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी मजबूत हुआ है. बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है. बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ 20,835 के स्तर पर पहुंच गया है.
फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 117 अंक यानि 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 29,046 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 39 अंक यानि करीब 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ 8,966 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










