ePaper

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 87 अंक टूटा

Updated at : 09 Mar 2017 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 87 अंक टूटा

मुंबई : एग्जिट पोल से पहले तेल एवं गैस, बिजली, स्वास्थ्य तथा सार्वजनिक उपक्रमों के शेयरों में सतत बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में करीब 87 अंक की गिरावट के साथ खुला. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8,900 अंक के नीचे आ गया.तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 86.92 अंक या […]

विज्ञापन

मुंबई : एग्जिट पोल से पहले तेल एवं गैस, बिजली, स्वास्थ्य तथा सार्वजनिक उपक्रमों के शेयरों में सतत बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में करीब 87 अंक की गिरावट के साथ खुला. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8,900 अंक के नीचे आ गया.तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 86.92 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,815.02 अंक पर खुला. इससे पहले, पिछले दो सत्रों में इसमें 146.25 अंक की गिरावट आ चुकी है.

एनएसई निफ्टी भी 24.80 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,899.50 अंक पर खुला.कारोबारियों के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख के बीच विधानसभा चुनावों के आज एग्जिट पोल के नतीजे आने से पहले निवेशकों ने बिकवाली की जिससे कारोबारी धारणा प्रभावित हुई.बीएसई में जिन प्रमुख शेयरों में गिरावट आयी उसमें गेल, डा. रेड्डीज, पावर ग्रिड, ओएनजीसी, अडाणी पोर्ट्स, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एनटीपीसी शामिल हैं. एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंगे 1.01 प्रतिशत और शंघाई कंपोजिट सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.92 प्रतिशत नीचे आये जबकि जापान का निक्की 0.15 प्रतिशत मजबूत हुआ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola