ePaper

बढ़त के साथ शुरू हुआ निफ्टी-रुपये का कारोबार, दबाव में है सेंसेक्स

Updated at : 06 Mar 2017 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
बढ़त के साथ शुरू हुआ निफ्टी-रुपये का कारोबार, दबाव में है सेंसेक्स

मुंबई : एशियाई बाजारों में दबाव और नरमी के रुख के कारण सोमवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने गिरावट के रुख के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. वहीं, 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 5.7 फीसदी की बढ़त और भारतीय मुद्रा रुपया तीन पैसे की मजबूती के साथ खुला. बाजार […]

विज्ञापन

मुंबई : एशियाई बाजारों में दबाव और नरमी के रुख के कारण सोमवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने गिरावट के रुख के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. वहीं, 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 5.7 फीसदी की बढ़त और भारतीय मुद्रा रुपया तीन पैसे की मजबूती के साथ खुला. बाजार खुलने के साथ ही बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने 2.59 अंक की गिरावट के साथ 28851.3 अंक के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. वहीं, निफ्टी ने 5.7 अंक की मजबूती के साथ 8909.1 अंक से अपने कारोबार की शुरुआत किया. शुक्रवार को सेंसेक्स 28853.89 अंक और निफ्टी 8903.4 अंक पर बंद हुआ था.

इस बीच खबर यह भी है कि शुरुआती कारोबार में रुपये ने भी तीन पैसे की मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की. डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई है. डॉलर सूचकांक में आयी कमजोरी का असर रुपये पर देखने को मिल रहा है. डॉलर सूचकांक 0.65 फीसदी गिरकर 101.54 पर आ गया है, जिसका फायदा रुपये को मिलता दिखाई दे रहा है. डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की मजबूती के साथ 66.78 के स्तर पर खुला. वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को 10 पैसे की गिरावट के साथ 66.81 के स्तर पर बंद हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola