ePaper

52 हफ्ते की ऊंचाई के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 150 अंक मजबूत

Updated at : 02 Mar 2017 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
52 हफ्ते की ऊंचाई के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 150 अंक मजबूत

मुंबई : गुरुवार को कारोबार की शुरुआत में ही मुंबई स्टॉक एक्सचेंज 52 हफ्तों की ऊंचाई के साथ खुला. बैंक, ऑटो, टेक्नोलॉजी और धातु क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में बढ़त के साथ मार्च के फीचर्स के साथ निफ्टी 9000 के स्तर को छूने के लिए तैयार है. वहीं, 30 शेयरों वाला बीएसई का प्रमुख […]

विज्ञापन

मुंबई : गुरुवार को कारोबार की शुरुआत में ही मुंबई स्टॉक एक्सचेंज 52 हफ्तों की ऊंचाई के साथ खुला. बैंक, ऑटो, टेक्नोलॉजी और धातु क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में बढ़त के साथ मार्च के फीचर्स के साथ निफ्टी 9000 के स्तर को छूने के लिए तैयार है. वहीं, 30 शेयरों वाला बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स शुरुआत में करीब 148.09 अंक की मजबूती के साथ 29,132.58 अंकों से अपने कारोबार की शुरुआत की, जबकि निफ्टी 41.90 अंक बढ़कर 8,987.70 अंक पर कारोबार कर रहा है. बीएसई में करीब 673 कंपनियों के शेयरों में से करीब 106 कंपनियों के शेयरों में बढ़त का रुख देखने को मिल रहा है.

शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई, विप्रो, बजाज ऑटो, गेल, हिंडाल्को और टाटा मोटर्स (डीवीआर) के शेयरों में मजबूती का रुख है, जबकि डॉ रेड्डीज लैब्स और कोल इंडिया के शेयर दबाव में कारोबार कर रहे हैं. इसके साथ ही भारतीय मुद्रा बाजार में भी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है. कारोबार की शुरुआत में भारतीय मुद्रा रुपये ने करीब आठ पैसे की मजबूती के साथ 66.75 रुपये प्रति डॉलर के स्तर से अपने कारोबार की शुरुआत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola