सेंसेक्स में 78 अंकों की उछाल, निफ्टी 8,950 पर खुला, एयरटेल के शेयरों में 10 फीसदी वृद्धि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2017 10:09 AM
मुंबई : अमेरिका के विभिन्न नीति-निर्धारकों द्वारा फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के तहत ब्याज दरों में वृद्धि के सुझाव के बाद एशिया के शेयर बाजार 19 महीने के निचले स्तर पर पहुंच जाने के बावजूद गुरुवार को शुरुआती कारोबार घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का रुख बना है. भारत में रिलायंस जियो को पछाड़ने […]
मुंबई : अमेरिका के विभिन्न नीति-निर्धारकों द्वारा फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के तहत ब्याज दरों में वृद्धि के सुझाव के बाद एशिया के शेयर बाजार 19 महीने के निचले स्तर पर पहुंच जाने के बावजूद गुरुवार को शुरुआती कारोबार घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का रुख बना है. भारत में रिलायंस जियो को पछाड़ने के लिए मीडया में एयरटेल और एयरसेल के सौदे को लेकर चल रही खबरों के बीच बीएसई गुरुवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 78 अंकों की बढ़त के साथ 28,942 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 23 अंकों की बढ़त के साथ 8,949 अंकों पर कारोबार कर रहा है.
गुरुवार को बीएसई में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त का रुख बना हुआ है. शुरुआती कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में करीब 0.3 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गयी है. वहीं दूसरी ओर, एयरटेल के साथ अधिग्रहण के सौदे होने की खबरों के बीच भारती एयरटेल के शेयरों में मजबूती देखी गयी है. इसके शेयरों में 400 रुपये मूल्य के प्रति शेयर के साथ करीब 10 फीसदी तक की मजबूती देखी गयी है. कंपनी के शेयरों में बीएसई और निफ्टी दोनों ही जगहों पर मजबूती देखी जा रही है. इसके विपरीत गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गुरुवार को करीब एक फीसदी तक वृद्धि देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










