शेयर बाजार में मामूली तेजी, सन टीवी के शेयर को बढ़त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2017 10:15 AM
मुंबई :एशियाई बाजार में मिले-जुले रुख के बीच विदेशी कोषों का प्रवाह बढने और निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 54 अंक मजबूत होकर 28,281 अंक पर पहुंच गया. तीस शेयर वाला प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 आज के शुरआती कारोबार […]
मुंबई :एशियाई बाजार में मिले-जुले रुख के बीच विदेशी कोषों का प्रवाह बढने और निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 54 अंक मजबूत होकर 28,281 अंक पर पहुंच गया. तीस शेयर वाला प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 आज के शुरआती कारोबार में 53.97 अंक अथवा 0.19 फीसद बढकर 28,280.58 अंक पर पहुंच गया.
शुरुआती कारोबार में आज स्वास्थ्य, सार्वजनिक उपक्रम, धातु, रीयल्टी, तेल एवं गैस और बिजली के उपकरण बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गयी. बजट की घोषणाओं से उत्साहित बाजार में पिछले दो सत्रों के दौरान 570.65 अंकों की बढोतरी दर्ज की गयी थी. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 4.40 अंक अथवा 0.05 फीसद बढकर 8,738.65 अंक पर पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाये जाने और विदेशी कोषों का प्रवाह बढने से बाजार धारणा में तेजी आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










