ePaper

शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत अच्छी, सेसेक्स 211 अंक चढ़ा

Updated at : 30 Dec 2016 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत अच्छी, सेसेक्स 211 अंक चढ़ा

मुंबई : वर्ष 2016 के आखिरी कार्यदिवस पर आज बंबई शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत अच्छी रही. लिवाली समर्थन से सेंसेक्स 211 अंक चढ़कर 26,577 अंक पर पहुंच गया. शेयर कारोबारियों के अनुसार आज बाजार में जनवरी के वायदा एवं विकल्प कारोबार की शुरुआत बेहतर समर्थन के साथ हुई. उधर, विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार […]

विज्ञापन

मुंबई : वर्ष 2016 के आखिरी कार्यदिवस पर आज बंबई शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत अच्छी रही. लिवाली समर्थन से सेंसेक्स 211 अंक चढ़कर 26,577 अंक पर पहुंच गया. शेयर कारोबारियों के अनुसार आज बाजार में जनवरी के वायदा एवं विकल्प कारोबार की शुरुआत बेहतर समर्थन के साथ हुई. उधर, विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भी रुपया शुरुआती दौर में 16 पैसे मजबूत हुआ है. इसका कारोबारी धारणा पर अच्छा असर रहा. बंबई शेयर बाजार में 30-कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेकस 210.62 अंक यानी 0.80 प्रतिशत चढ़कर 26,576.77 अंक पर पहुंच गया.

एफएमसीजी, बिजली, बैंकिंग और पूंजीगत सामान सहित विभिन्न वर्गों के सूचकांक तेजी में रहे. कल भी सेंसेक्स 155.47 अंक की बढ़त लेकर दो सप्ताह के उच्च स्तर पर बंद हुआ था. कल बाजार में दिसंबर का वायदा एवं विकल्प अनुबंध समाप्त हुआ. व्यापक आधार वाला एनएसई निफ्टी भी आज शुरुआती दौर में 59.85 अंक यानी 0.74 प्रतिशत बढ़कर 8,163.45 अंक पर पहुंच गया.

कारोबार के शुरआती दौर में स्टेट बैंक, ओएनजीसी, गेल, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, एचयूएल, एचडीएफसी लिमिटेड और सिप्ला में अच्छी बढत दर्ज की गयी. उधर, वैश्विक बाजारों में हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक 0.84 प्रतिशत बढ़ गया जबकि जापान के निक्केई सूचकांक में 0.40 प्रतिशत की गिरावट रही. शंघाई में बाजार 0.11 प्रतिशत ऊंचा रहा. अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज कल 0.07 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola