ePaper

10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का IPO लेकर आयेगा NSE

Updated at : 29 Dec 2016 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का IPO लेकर आयेगा NSE

नयी दिल्ली : एक बड़ी बिक्री पेशकश के तहत नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का आईपीओ लेकर आयेगा. एनएसई ने अपनी प्रस्तावित सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए मसौदा दस्तावेज आज बाजार नियामक सेबी के यहां दाखिल किये. इस निर्गम का अनुमानित आकार 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का है. इस निर्गम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एक बड़ी बिक्री पेशकश के तहत नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का आईपीओ लेकर आयेगा. एनएसई ने अपनी प्रस्तावित सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए मसौदा दस्तावेज आज बाजार नियामक सेबी के यहां दाखिल किये. इस निर्गम का अनुमानित आकार 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का है. इस निर्गम के तहत कंपनी के मौजूदा शेयरधारक बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिए अपनी 22.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगे.

सूत्रों का कहना है कि आईपीओ से कंपनी को लगभग 10,000 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. एनएसई ने प्रस्तावित निर्गम के लिए मसौदा विवरणिका (डीआरएचपी) सेबी के यहां दाखिल की है. उल्लेखनीय है कि पूंजी बाजार में एनएसई के आईपीओ का इंतजार है क्योंकि यह हाल ही की सबसे बड़ी पेशकश होगी.

इससे पहले कोल इंडिया ने 2010 में 15,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार में कदम रखा था. एनएसई का प्रतिद्वंद्वी एक्सचेंज बीएसई भी निर्गम की तैयारी कर रहा है जिसने मसौदा विवरणिका सितंबर में दाखिल किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola