लौट रही है बाजार की चमक, सेंसेक्स 105 अंकों की बढ़त के साथ 26,300 के उपर

मुंबई : बंबई स्टॉक एक्सचेंज की चमक लौटने लगी है. मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार आज बुधवार को भी तेजी के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 105 अंकों की बढ़त के साथ 26,319 अंक पर पहुंच गया है. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36 अंकों की बढ़त के […]
मुंबई : बंबई स्टॉक एक्सचेंज की चमक लौटने लगी है. मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार आज बुधवार को भी तेजी के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 105 अंकों की बढ़त के साथ 26,319 अंक पर पहुंच गया है. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36 अंकों की बढ़त के साथ 8000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार पहुंच गया. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों की बात करें तो दोनों ही शेयरों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है.
खरीदारी लिवाली से मिडकैप के शेयर 108 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, वहीं स्मॉलकैप के शेयरों में 119 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है.मंगलवार को उत्साह था और निवेशकों की जोरदार लिवाली के समर्थन से सेंसेक्स पिछले तीन सप्ताह की सबसे तेज बढ़त लेकर 26,000 अंक से उपर बंद हुआ.
उल्लेखनीय है कि शनिवार को प्रधानमंत्री ने मुंबई में कहा था कि शेयर बाजार से कमाई करने वालों को कर भुगतान कर राष्ट्र निर्माण में योगदान करना चाहिये. सेंसेक्स आज 406.34 अंक यानी 1.57 प्रतिशत उछलकर 26,213.44 अंक पर बंद हुआ. आठ दिसंबर के बाद यह सेंसेक्स की सबसे बड़ी बढ़त है.
सोमवार को सेंसेक्स में 233.60 अंक की गिरावट आयी थी. इस दिन निफ्टी 124.60 अंक यानी 1.58 प्रतिशत बढ़कर 8,032.85 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 8,044.65 अंक और नीचे में 7,903.70 अंक के दायरे में रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




