ePaper

बाजार में आज भी गिरावट, 97 अंक टूटकर सेंसेक्‍स 26,400 के नीचे

Updated at : 19 Dec 2016 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
बाजार में आज भी गिरावट, 97 अंक टूटकर सेंसेक्‍स 26,400 के नीचे

मुंबई : बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज गिरावट के साथ खुला और सप्‍ताह के पहले दिन शुरुआती कारोबार में 97 अंकों की गिरावट के साथ 26500 के स्‍तर से नीचे आ गया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 26,300 के आसपास कारोबार कर रहा है. इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 24 अंकों की […]

विज्ञापन

मुंबई : बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज गिरावट के साथ खुला और सप्‍ताह के पहले दिन शुरुआती कारोबार में 97 अंकों की गिरावट के साथ 26500 के स्‍तर से नीचे आ गया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 26,300 के आसपास कारोबार कर रहा है. इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 24 अंकों की गिरावट के साथ शुरुआती कारोबार में 8,115 अंक पर पहुंच गया. मिडकैप और स्‍मॉलकैप के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही है.

मिडकैप के शेयर 38 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं दूसरी ओर स्‍मॉलकैप के शेयरों में 28 अंकों की गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले सप्‍ताह कई सत्रों में गिरावट के बाद सेंसेक्‍स में अंतिम कारोबारी दिन भी टूट के कारण सबसे बड़ी साप्‍ताहिक गिरावट दर्ज की गयी. शुक्रवार को सेंसेक्‍स लगातार तीसरे दिन भी लुढ़का. इस दिन 29.51 अंक की गिरावट दर्ज की गयी. 29.51 अंक या 0.11 प्रतिशत के नुकसान से यह 26,489.56 अंक पर बंद हुआ.

कारोबार के दौरान इसने दिन का उच्चस्तर 26,594.55 अंक और निचला स्तर 26,455.21 अंक छुआ. इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 178.75 अंक टूटा था. इस सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 257.62 अंक या 0.96 प्रतिशत नीचे आया. वहीं निफ्टी सप्ताह के दौरान 122.30 अंक या 1.48 प्रतिशत टूटा है. यह 18 नवंबर के बाद सेंसेक्स व निफ्टी की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है. उस सप्ताह सेंसेक्स 668.58 अंक और निफ्टी 222.20 अंक नीचे आया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola