ePaper

बाजार में जबर्दस्‍त गिरावट, 153 अंक लुढककर सेंसेक्‍स 26,594 पर, निफ्टी 8,210

Updated at : 12 Dec 2016 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
बाजार में जबर्दस्‍त गिरावट, 153 अंक लुढककर सेंसेक्‍स 26,594 पर, निफ्टी 8,210

मुंबई : भारतीय बाजार आज गिरावट के साथ खुले हैं और शुरुआती कारोबार में भी गिरावट का सिलसिला जारी है. पिछले सप्‍ताह अच्‍छी बढ़त लेकर सेंसेक्‍स एक माह के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गया था. वहीं आज शुरुआती कारोबार में बीएसई का प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स 153 अंकों की गिरावट के साथ 26,594 अंक पर पहुंच […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय बाजार आज गिरावट के साथ खुले हैं और शुरुआती कारोबार में भी गिरावट का सिलसिला जारी है. पिछले सप्‍ताह अच्‍छी बढ़त लेकर सेंसेक्‍स एक माह के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गया था. वहीं आज शुरुआती कारोबार में बीएसई का प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स 153 अंकों की गिरावट के साथ 26,594 अंक पर पहुंच गया. इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 52 अंकों की गिरावट के साथ 8,210 अंक पर पहुंच गया. मिडकैप और स्‍मॉलकैप के शेयरों में भी जबर्दस्‍त गिरावट देखने को मिल रही है.

मिडकैप के शेयर जहां 92 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, वहीं स्‍मॉलकैप के शेयरों में भी 31 अंकों की गिरावट दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को सेंसेक्स 53 अंक बढ़कर एक महीने के नये उच्चस्तर 26,747 पर पहुंच गया था. इस दिन सेंसेक्स 52.90 अंक या 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,747.18 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 26,803.76 से 26,707.81 अंक के दायरे में रहा. यह सेंसेक्स का 11 नवंबर के बाद का सबसे ऊंचा बंद स्तर है. उस दिन सेंसेक्स 26,818.82 अंक पर बंद हुआ था.

निफ्टी एक समय 8,274.95 अंक के उच्चस्तर तक पहुंचा. बाद में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से यह नीचे आया. अंत में निफ्टी 14.90 अंक या 0.18 प्रतिशत की बढ़त से 8,261.75 अंक पर बंद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola