RBI की मौद्रिक समीक्षा से बिगड़ा बाजार का मूड : सेंसेक्स 156 अंक लुढ़का, निफ्टी 8100 पर बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2016 10:24 AM
मुंबई : रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया (आरबीआइ) के दरों में कोई कटौती ना करने और ग्रोथ अनुमान घटाने से भारतीय शेयर बाजार का मूड हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बिगड़ गया. आज सुबह से बाजार में तेजी का माहौलदेखा जा रहा था लेकिन, आरबीआइ के फैसले के तुरंत बाद बाजार में तेज गिरावटदर्जहुयी. […]
मुंबई : रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया (आरबीआइ) के दरों में कोई कटौती ना करने और ग्रोथ अनुमान घटाने से भारतीय शेयर बाजार का मूड हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बिगड़ गया. आज सुबह से बाजार में तेजी का माहौलदेखा जा रहा था लेकिन, आरबीआइ के फैसले के तुरंत बाद बाजार में तेज गिरावटदर्जहुयी. सेंसेक्स-निफ्टी ऊपरी स्तरों से नीचे फिसल गये. सेंसेक्स और निफ्टी मेंकरीब 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है.
कारोबारी सत्र के अंत में बीएसइ का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 156 अंक यानि 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 26,237 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं एनएसइ का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 41 अंक यानि 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,102 के स्तर पर बंद हुआ है.
इससेपहले लगातार तीन सत्र के कारोबार में वृद्धि दर्ज करते हुए सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 77 अंक चढ़ गयाथा. भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की समीक्षा में दरों में कटौती की उम्मीद और स्थिर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों के बीच लिवाली का दौर चलने से शेयर बाजार में यह तेजी देखी गयी. इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूत रहने से भी शेयर बाजार को समर्थन मिला है.
तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 77.17 अंक यानी 0.29 प्रतिशत चढ़कर 26469.94 अंक पर खुलाथा. इसके पीछे मुख्य कारण वाहन, रीयल्टी, बैंकिंग, तेल एवं गैस और बिजली कंपनियों के शेयर में सकारात्मक रुख बने रहना था.
पिछले दो सत्र के कारोबार में सेंसेक्स में 162.10 अंक की वृद्धि हुई थी. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 27.55 अंक यानी 0.33 प्रतिशत चढ़कर 8170.70 अंक पर खुला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










