ePaper

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से सेंसेक्स 142 अंक मजबूत खुला

Updated at : 08 Nov 2016 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से सेंसेक्स 142 अंक मजबूत खुला

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 142 अंक की बढ़त के साथ खुला. अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन की जीत की संभावना में सुधार के बीच निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. इसके अलावा विदेशी कोषों तथा घरेलू वित्तीय संस्थानों की लिवाली बढ़ने से भी यहां धारणा में सुधार हुआ. […]

विज्ञापन

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 142 अंक की बढ़त के साथ खुला. अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन की जीत की संभावना में सुधार के बीच निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. इसके अलावा विदेशी कोषों तथा घरेलू वित्तीय संस्थानों की लिवाली बढ़ने से भी यहां धारणा में सुधार हुआ.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 141.72 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27,600.71 अंक पर मजबूत खुला. सभी वर्गों मसलन वाहन, बिजली और स्वास्थ्य सेवा उपर चल रहे थे. इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 184.84 अंक चढ़ा था. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.10 अंक या 0.54 प्रतिशत के लाभ से 8,500 अंक के पार 8,543.15 अंक पर मजबूत खुला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola