सेंसेक्स में लगातार चौथे दिन गिरावट, चार महीने के निचले स्तर पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2016 10:08 AM
मुंबई :: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 97 अंक टूटकर करीब चार महीने के निचले स्तर 27,430.28 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में लगातार चौथे दिन गिरावट आयी. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 8,500 अंक के स्तर से नीचे आ गया.नए सर्वे में अमेरिका में राष्ट्रपति पद चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत […]
मुंबई :: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 97 अंक टूटकर करीब चार महीने के निचले स्तर 27,430.28 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में लगातार चौथे दिन गिरावट आयी. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 8,500 अंक के स्तर से नीचे आ गया.नए सर्वे में अमेरिका में राष्ट्रपति पद चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की भविष्यवाणी के बीच वैश्विक बाजारों में सतर्कता के रूख से यहां भी धारणा कमजोर रही.
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 27,518.06 अंक पर कमजोर खुलने के बाद दिन के उच्चस्तर 27,600.74 अंक तक गया. हालांकि, यह फिर नकारात्मक दायरे में आ गया और 27,399.26 अंक के निचले स्तर तक चला गया. अंत में सेंसेक्स 96.94 अंक या 0.35 प्रतिशत के नुकसान से 27,430.28 अंक पर बंद हुआ. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 29.05 अंक या 0.34 प्रतिशत के नुकसान से 8,484.95 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 8,476.15 से 8,537.65 अंक के दायरे में रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










