सेंसेक्स 120 अंक चढ़कर 27,902 पर बंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2016 11:02 AM

विज्ञापन

मुंबई :कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में आज तेजी दर्ज की गयी है. सेंसेक्स 120 अंक चढ़कर 27,902 अंक पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी 34.90 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 8,607.45 के पायदान पर बंद हुआ.वाहन कंपनियों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है.हिंडाल्को, रिलायंस जैसी कंपनियों की शेयर में वृद्धिु दर्ज की […]

विज्ञापन

मुंबई :कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में आज तेजी दर्ज की गयी है. सेंसेक्स 120 अंक चढ़कर 27,902 अंक पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी 34.90 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 8,607.45 के पायदान पर बंद हुआ.वाहन कंपनियों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है.हिंडाल्को, रिलायंस जैसी कंपनियों की शेयर में वृद्धिु दर्ज की गयी है. वहीं आईटी कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गयी है.

बाजार का दिन का हाल

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक बीएसई सेंसेक्स लगातार तीसरे सत्र में गिरावट बरकरार रखते हुए आज के शुरुआती कारोबार में 60 अंक से अधिक टूटा. ऐसा इस साल अमेरिकी ब्याज दर में बढोतरी की संभावना के बीच निवेशकों की ओर से बिकवाली बरकरार रहने के मद्देनजर हुआ. बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 60.39 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 27,721.86 पर आ गया. सेंसेक्स में पिछले दो सत्रों में 274.69 अंकों की गिरावट दर्ज हुई थी.

एनएसई निफ्टी भी 11.10 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 8,561.45 पर चल रहा था. कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन द्वारा इस साल ब्याज दर में बढोतरी के संकेत के बीच निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली के अलावा अन्य एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझान से बाजार का रुझान प्रभावित हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola