ePaper

सेंसेक्स में तेजी, 178 अंकों की तेजी के साथ 28,230 अंक पर पहुंचा

Updated at : 01 Aug 2016 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स में तेजी, 178 अंकों की तेजी के साथ 28,230 अंक पर पहुंचा

मुंबई :कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन सेंसेक्स 49 अंक टूटकर 28,003.12 अंक बाद हुआ है . वहीं निफ्टी 2 अंक 8,636 पर बंद हुआ है. शुरुआत में मजबूत वैश्विक संकेत और जीएसटी बिल पास होने के उम्मीदों से बाजार को मजबूती मिली. आज बाजार में सबसे ज्यादा तेजी एल एंड टी के शेयरों में देखी […]

विज्ञापन

मुंबई :कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन सेंसेक्स 49 अंक टूटकर 28,003.12 अंक बाद हुआ है . वहीं निफ्टी 2 अंक 8,636 पर बंद हुआ है. शुरुआत में मजबूत वैश्विक संकेत और जीएसटी बिल पास होने के उम्मीदों से बाजार को मजबूती मिली. आज बाजार में सबसे ज्यादा तेजी एल एंड टी के शेयरों में देखी गयी है. वहीं आईसीआईसीआई के शेयर में सुस्ती देखी गयी है.

बाजार का दिन का हाल

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स आज बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 178 अंकों की तेजी के साथ 28,230 अंक पर पहुंच गया. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 55 अंकों की तेजी के साथ 8,693 अंक पर पहुंचा. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है. मिडकैप के शेयर 137 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि स्मॉलकैप के शेयरों में 102 अंकों की बढ़त दर्ज की जा रही है. पिछले सप्ताह के अंतिम सत्र में सेंसेक्स बिकवाली दबाव के कारण 157 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था.

बैंकिंग शेयरों में मुनाफा वसूली की बिकवाली और वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सेंसेक्स 157 अंक घटकर 28,051.86 अंक पर बंद हुआ था. सेंसेक्स शुक्रवार को 28,037.87 अंक तक गिरने के बाद कारोबार की समाप्ति पर आखिर में 156.76 अंक यानी 0.56 प्रतिशत गिरकर 28,051.86 अंक पर बंद हुआ.

निफ्टी भी 27.80 अंक यानी 0.32 प्रतिशत गिरकर 8,638.50 अंक पर बंद हुआ. साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में 248.62 अंक यानी 0.89 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी में 97.30 अंक यानी 1.13 प्रतिशत की गिरावट रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola