सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2016 1:07 PM
मुंबई : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. बाजार में आज लगभग आधे प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी. सेंसेक्स 127 अंक गिर कर 26, 635 अंक पर औरनेशनल स्टॉकएक्सचेंज का निफ्टी 33 अंक गिर कर 8170 अंक पर बंद हुआ. आज बाजार में हिंडाल्को, […]
मुंबई : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. बाजार में आज लगभग आधे प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी. सेंसेक्स 127 अंक गिर कर 26, 635 अंक पर औरनेशनल स्टॉकएक्सचेंज का निफ्टी 33 अंक गिर कर 8170 अंक पर बंद हुआ. आज बाजार में हिंडाल्को, यस बैंक, भेल, एसीसी, अंबुजा सीमेंट टॉप गेनर बने. इनके शेयर 4.24 प्रतिशत से 1.55 प्रतिशत तक चढ़े. वहीं, टाटा मोटर डीवीआर, टाटा स्टील, गेल, टाटा मोटर व कोल इंडिया जैसी दिग्गज कंपनियां आज बाजार में टॉप लूजर बनीं. इनके शेयर 2.83 प्रतिशत से दो प्रतिशत तक गिरे.
बाजार का सुबह का हाल
मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आइआइपी) के आंकड़े जारी होने से पहले शुरुआती कारोबार के दौरान 80 अंक से अधिक फिसला और निफ्टी भी 8,200 से नीचे चला गया.सेंसेक्स 80 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 26,683.08 पर आ गया.
सूचकांक कल के कारोबार के दौरान 257.20 अंक की गिरावट के साथ सात महीने के उच्चतम स्तर से नीचे आ गया था.
एनएसइ निफ्टी भी 23.35 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरकर 8,180.25 पर चल रहा था.कारोबारियों ने कहा कि औद्येागिक उत्पादन के अप्रैल के आंकड़े जारी होने से पहले प्रतिभागियों ने मुनाफावसूली की जिससे बाजार का रुझान प्रभावित हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










