ePaper

रुपया 28 माह के निम्न स्तर पर, 67.59 रुपये का हुआ एक डॉलर

Updated at : 15 Jan 2016 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
रुपया 28 माह के निम्न स्तर पर, 67.59 रुपये का हुआ एक डॉलर

मुंबई : रुपये में लगातार दूसरे दिन रुपये में गिरावट जारी रही. शेयरों में भारी गिरावट के बीच विदेशी पूंजी की सतत निकासी के मद्देनजर आयातकों की ताजा डॉलर मांग के कारण अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आज 30 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 28 माह के ताजा निम्न स्तर 67.59 रुपये प्रति डॉलर […]

विज्ञापन

मुंबई : रुपये में लगातार दूसरे दिन रुपये में गिरावट जारी रही. शेयरों में भारी गिरावट के बीच विदेशी पूंजी की सतत निकासी के मद्देनजर आयातकों की ताजा डॉलर मांग के कारण अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आज 30 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 28 माह के ताजा निम्न स्तर 67.59 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

कच्चा तेल कीमतों में निरंतर गिरावट के कारण भी बाजार धारणा प्रभावित हुई. एशिया में आज तेल कीमतों में गिरावट आई जहां कच्चे तेल का भाव करीब 12 वर्ष के निम्न स्तर तक नीचे चले गये हैं जहां एक तरफ ईरान फिर बाजार में तेल आपूर्ति करने जा रहा है वहीं अमेरिका में कच्चे तेल का स्टॉक काफी अधिक है.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 67.35 रुपये प्रति डॉलर पर कमजोर खुला और कारोबार के दौरान 67.71 रुपये प्रति डॉलर तक लुढकने के बाद अंत में 30 पैसे अथवा 0.45 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता हुआ 28 माह के निम्न स्तर 67.59 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. इससे पूर्व तीन सितंबर 2013 को रुपया 67.63 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

बंबई शेयर सूचकांक आज 317.93 अंक अथवा 1.28 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 24,455.04 अंक पर बंद हुआ. इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने संदर्भ दर 67.4325 रुपये प्रति डॉलर और 73.3868 रुपये प्रति यूरो निर्धारित किया था.अंतरमुद्रा कारोबार में पौंड, यूरो और जापानी येन के मुकाबले रुपये में गिरावट आयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola