318 अंक टूटा सेेंसेक्स, निफ्टी 7,437 पर बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2016 9:37 AM
मुंबई : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते केअंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 317.93 अंक की गिरावट के साथ 24,455.04 परबंदहुआ.जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 99.00 अंक […]
मुंबई : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते केअंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 317.93 अंक की गिरावट के साथ 24,455.04 परबंदहुआ.जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 99.00 अंक की गिरावट के साथ 7,437.80 पर बंद हुआ.
सेंसेक्स आज सुबह शुरुआती कारोबार में 139.67 अंक या 0.56 प्रतिशत चढ़कर 24,912.64 पर और निफ्टी भी 29.70 अंक या 0.39 प्रतिशत चढ़कर 7,566.50 पर पहुंच गया था. इससे पहले सेंसेक्स गुरुवार को 81 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 24,772.97 अंक परऔर निफ्टी भी 25.60 अंक या 0.34 प्रतिशत गिरकर 7,536.80 अंक पर बंद हुआ था. जबकि सेंसेक्स में बुधवार को 172.08 अंक की तेजी आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










