सेंसेक्स 143 अंक लुढ़का, निफ्टी 7,510 पर बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2016 9:30 AM
मुंबई : घरेलू शेयर बाजार हफ्ते केदूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 143.01 अंकों की गिरावट के साथ 24,682.03 पर और निफ्टी 53.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,510.30 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक […]
मुंबई : घरेलू शेयर बाजार हफ्ते केदूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 143.01 अंकों की गिरावट के साथ 24,682.03 पर और निफ्टी 53.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,510.30 पर बंद हुआ.
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 46.48 अंकों की तेजी के साथ 24871.52 पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 19.40 अंकों की तेजी के साथ 7583.25 पर खुला.
इससे पहले चीन के बाजारों में तेज गिरावट के बीच बाजार में सोमवार को फिर बिकवाली का दबाव रहाथा और सेंसेक्स 109 अंक टूट कर 19 महीने के निम्न स्तर 24,825.04 अंक पर बंद हुआ था. सूचकांक शुक्रवार को 82.50 अंक मजबूत हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 37.50 अंक या 0.49 प्रतिशत कमजोर होकर 7,563.85 अंक पर बंद हुआथा. पिछले छह कारोबारी सत्रों में यह पांचवां मौका था, जब शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










