109.29 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 7,563 पर बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2016 9:39 AM
मुंबई :देश के शेयर बाजारों में हफ्ते के पहले कारोबार के दिन आज सोमवार को गिरावटका रुख रहा. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 109.29 अंक की गिरावट के साथ 24,825.04 पर और निफ्टी 37.50 अंक की गिरावट के साथ 7,563.85 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित […]
मुंबई :देश के शेयर बाजारों में हफ्ते के पहले कारोबार के दिन आज सोमवार को गिरावटका रुख रहा. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 109.29 अंक की गिरावट के साथ 24,825.04 पर और निफ्टी 37.50 अंक की गिरावट के साथ 7,563.85 पर बंद हुआ.
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 335.43 अंकों कीगिरावट के साथ 24,598.90 पर खुला और 109.29 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 24,825.04 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी गिरावट के साथ 7,500के स्तर पर खुला और 37.50 अंकों या 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 7,563.85 पर बंद हुआ.
कारोबारियोंकेमुताबिक चीन संबंधी आशंका बरकरार रहने के बीच अन्य एशियाई बाजार में नरमी से रुख से यहां बाजार का रुझान प्रभावित हुआ. इससे पहले देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी का रुख रहाथा. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 82.50 अंकों की तेजी के साथ 24,934.33 पर और निफ्टी 33.05 अंकों की तेजी के साथ 7,601.35 पर बंद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










