ePaper

सेंसेक्स 174 अंक टूटा, निफ्टी 7750 के नीचे बंद

Updated at : 06 Jan 2016 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स 174 अंक टूटा, निफ्टी 7750 के नीचे बंद

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते केतीसरे कारोबार के दिन आज बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्सआज के कारोबारी सत्र के दौरान 174.01 अंकों कीगिरावट के साथ 25,406.33 पर बंद हुआ.वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते केतीसरे कारोबार के दिन आज बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्सआज के कारोबारी सत्र के दौरान 174.01 अंकों कीगिरावट के साथ 25,406.33 पर बंद हुआ.वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 43.65 अंकटूटकर की तेजी के साथ 7,741 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स आज सुबह के शुरुआती कारोबारी सत्र के दौरान 23.09 अंकों कीगिरावट के साथ 25557.25 पर खुला.वहीं निफ्टी 10.15 अंकों की तेजी के साथ 7777.25 पर खुला था. इससे पहले देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 43.01 अंकों की गिरावट के साथ 25,580.34 पर और निफ्टी 6.65 अंकों की गिरावट के साथ 7,784.65 पर बंद हुआथा. सेंसेक्स मंगलवार की सुबह 121.35 अंकों की तेजी के साथ 25,744.70 पर खुला और 43.01 अंकों या 0.17 फीसदी गिरावट के साथ 25,580.34 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,766.76 के ऊपरी और 25,513.75 के निचले स्तर को छुआ था.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी मंगलार को 37.10 अंकों की तेजी के साथ 7,828.40 पर खुला और 6.65 अंकों या 0.09 फीसदी गिरावट के साथ 7,784.65 पर बंद हुआथा. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,831.20 के ऊपरी और 7,763.25 के निचले स्तर को छुआ. बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी का रुख रहाथा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola