सेंसेक्स ने बुझे मन से किया 2016 का स्वागत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 1:37 PM
मुंबई : शेयर बाजार में 2016 के पहला कारोबारी दिन नरमी के साथ शुरू हुआ और हालिया तेजी के बाद मुनाफा-वसूली के कारण शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में 51 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज हुई. सूचकांक में पिछले सत्र में 157.51 अंकांे की तेजी दर्ज हुई जो आज के शुरूआती कारोबार में 51.29 अंक […]
मुंबई : शेयर बाजार में 2016 के पहला कारोबारी दिन नरमी के साथ शुरू हुआ और हालिया तेजी के बाद मुनाफा-वसूली के कारण शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में 51 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज हुई. सूचकांक में पिछले सत्र में 157.51 अंकांे की तेजी दर्ज हुई जो आज के शुरूआती कारोबार में 51.29 अंक या 0.20 प्रतिशत गिरकर 26,066.25 पर आ गया.
शुरूआती कारोबार में मुख्य तौर पर प्रौद्योगिकी, धातु, बिजली, स्वास्थ्य एवं बैंकिंग क्षेत्रों के शेयरों ने गिरावट दर्ज हुई. एनएसई निफ्टी 25.25 अंक या 0.32 प्रतिशत गिरकर 7,921.10 पर आ गया. कारोबारियों ने कहा कि हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली और अन्य एशियाई बाजारों के बंद होने से कोई रझान न मिलने के कारण घरेलू शेयर बाजार प्रभावित हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










