12 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स, 7861 पर निफ्टी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2015 9:50 AM
मुंबई : दुनियाभर के बाजारों से मिल रहे अच्छे कारोबारी संकेतों के बीच आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार भी बढ़त के साथ खुले. लेकिन शुरुआती कारोबार में 0.25 फीसदी तक की तेजी दिखाने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की चाल सुस्त हो गयी और बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स […]
मुंबई : दुनियाभर के बाजारों से मिल रहे अच्छे कारोबारी संकेतों के बीच आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार भी बढ़त के साथ खुले. लेकिन शुरुआती कारोबार में 0.25 फीसदी तक की तेजी दिखाने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की चाल सुस्त हो गयी और बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 11.59 अंकटूटकर 25,838.71 पर और निफ्टी 4.90 अंक गिरकर 7,861.05केस्तर पर बंद हुआ.
बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 72 अंकों की बढ़त के साथ 25,922.47 पर पहुंचगयाथा. इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 22.80 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़कर 7,888.75 पर पहुंचाथा. इससे पहले कल बुधवार को सेंसेक्स 259.65 अंकों की बढ़त के साथ 25,850.30 के स्तर पर बंद हुआ था. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 79.85 अंक चढ़कर 7,865.95 पर बंद हुआ था.
वहीं, मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 145.25 अंक टूटकर 25,590.65 के स्तर पर जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 48.35 अंक गिरकर 7,786.10 के स्तर पर पहुंचा था. हालांकि सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का रुख दिखाई दिया था. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 216.68 अंकों की तेजी के साथ 25,735.90 पर और निफ्टी 72.50 अंकों की तेजी के साथ 7,834.45 पर बंद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










