जनधन को छोड़ अन्य बैंक खाता खुलवाने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री जन-धन योजना को छोड़कर अन्य प्रकार के बैंक खाते खुलवाने के लिए पैन कार्ड अब अनिवार्य हो जायेगा. राजस्व सचिव ने पैन कार्ड की अनिवार्यता के बारे में जानकारी देते हुए कहा किपचास हजार रुपये से अधिक के होटल बिल के भुगतान या विदेश यात्रा के टिकट की खरीद के लिये […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री जन-धन योजना को छोड़कर अन्य प्रकार के बैंक खाते खुलवाने के लिए पैन कार्ड अब अनिवार्य हो जायेगा. राजस्व सचिव ने पैन कार्ड की अनिवार्यता के बारे में जानकारी देते हुए कहा किपचास हजार रुपये से अधिक के होटल बिल के भुगतान या विदेश यात्रा के टिकट की खरीद के लिये एक जनवरी से पैन का उल्लेख अनिवार्य हो जायेंगे.
इससे पहले अरुण जेटली ने कहा कि कालाधन पर रोक लगाने के उद्देश्य सरकार एक नियम बनाने जा रही है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज संसद में कहा कि सरकार शीघ्र ही एक अधिसूचना जारी करने जा रही है जिसके तहत दो लाख रुपये से अधिक का नकद में लेनदेन करने वालों के लिए पैन नंबर देना अनिवार्य होगा.’ जेटली अनुदान की अनुपूरक मांगों पर सदन में हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




