ePaper

GST: 14 दिसंबर को कांग्रेस के नेताओं से मिलेंगे जेटली

Updated at : 11 Dec 2015 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
GST: 14 दिसंबर को कांग्रेस के नेताओं से मिलेंगे जेटली

नयी दिल्ली : संसद में चल रहे गतिरोध के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली 14 दिसंबर को कांग्रेस के नेताओं से मिलेंगे. संसद के जारी सत्र में सरकार जीएसटी को पास कराने की भरपूर कोशिश कर रही है. इससे पहले सत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : संसद में चल रहे गतिरोध के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली 14 दिसंबर को कांग्रेस के नेताओं से मिलेंगे. संसद के जारी सत्र में सरकार जीएसटी को पास कराने की भरपूर कोशिश कर रही है. इससे पहले सत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल चुके हैं.

सत्र की शुरुआत में जीएसटी बिल को लेकर कांग्रेस का रूख सकरात्मक था. लेकिन , बाद में नेशनल हेराल्ड के मामला को लेकर कांग्रेस पार्टी ने संसद के कार्यवाही में बाधा पहुंचाने का रूख अपनाया.उधर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिंदबरम ने जीएसटी बिल के बारे में बात करते हुए कहा कि कांग्रेस जीएसटी के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने 2005 में जीएसटी बिल को लाया था. बीजेपी के जीएसटी बिल में कई कमियां है. मुख्य आर्थिक सलाहकार ने भी मौजूदा बिल में कई कमियां गिनायी है.
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रधानमंत्री से मिले और बिल में आयी कमियां पर अपनी आपतियां दर्ज की. पी चिदंबरम ने कहा कि जीएसटी बिल को लेकर हमने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बात की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola