सेंसेक्स में 248 अंक की गिरावट, निफ्टी 8000 के नीचे
Updated at : 05 Nov 2015 4:46 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : बिहार चुनाव के नतीजों के पहले शेयर बाजार में गिरावट देखी गयी . सेंसेक्स 248.72 अंक गिकर 26,304.20 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 84 अंक की गिरावट देखी गयी. निफ्टी आज 7,955 अंक पर बंद हुआ. बिहार चुनाव में अगर एनडीए हारती है तो आर्थिक सुधारों को झटका लग सकता है. […]
विज्ञापन
मुंबई : बिहार चुनाव के नतीजों के पहले शेयर बाजार में गिरावट देखी गयी . सेंसेक्स 248.72 अंक गिकर 26,304.20 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 84 अंक की गिरावट देखी गयी. निफ्टी आज 7,955 अंक पर बंद हुआ. बिहार चुनाव में अगर एनडीए हारती है तो आर्थिक सुधारों को झटका लग सकता है.
बाजार का दिन का हाल
बंबई शेयर बाजार का सूचकांक, सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन गिरावट बरकरार रखते हुए 101 अंक गिरकर 26,451 पर आ गया. कारोबारियों ने कहा कि बिहार चुनाव के नतीजे से पहले निवशकों के सतर्क रख के बीच चौतरफा बिकवाली के कारण बाजार में नरमी आयी. सेंसेक्स कल 37.67 अंक गिरकर बंद हुआ था जो आज 101.82 अंक या 0.38 प्रतिशत टूटकर 26,4451.10 पर आ गया.
एनएसई निफ्टी भी 37.80 अंक या 0.47 प्रतिशत टूटकर 8,002.40 पर आ गया.सबसे अधिक गिरावट करने वालों में वेदांता लिमिटेड, सन फार्मा, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, ल्यूपिन, टाटा स्टील, आरआईढल, आईसीआईसीआई बैंक और डाक्टर रेड्डी के शेयर शामिल रहे. कारोबारियों के मुताबिक कुछ बडी कंपनियों को तिमाही नतीजा उम्मीद से कमतर रहने से भी बाजार पर असर हुआ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




