ePaper

वोडाफोन के 2000 ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी लगी अपराधियों के हाथ

Updated at : 02 Nov 2015 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
वोडाफोन के 2000 ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी लगी अपराधियों के हाथ

लंदन : अपराधियों ने दूरसंचार कंपनी वोडाफोन के लगभग 2000 ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी इंटरनेट के जरिए हासिल कर ली है. यानी कंपनी के इन ग्राहकों से अब धोखाधड़ी की आशंका है. कंपनी ने यह जानकारी दी है. ऐसा माना जाता है कि इंटरनेट के जरिए धोखाधडी करने वालों ने 1,827 वोडाफोन मोबाइल फोन ग्राहकों […]

विज्ञापन

लंदन : अपराधियों ने दूरसंचार कंपनी वोडाफोन के लगभग 2000 ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी इंटरनेट के जरिए हासिल कर ली है. यानी कंपनी के इन ग्राहकों से अब धोखाधड़ी की आशंका है. कंपनी ने यह जानकारी दी है. ऐसा माना जाता है कि इंटरनेट के जरिए धोखाधडी करने वालों ने 1,827 वोडाफोन मोबाइल फोन ग्राहकों के आनलाइन खातों तक पहुंचने के लिए ‘डार्कवेब’ पर उपलब्ध पासवर्ड व यूजरनेम का इस्तेमाल किया. द संडे टाइम्स के अनुसार इन अपराधियों ने संभवत: उक्त ग्राहकों के नाम, उनके मोबाइल नंबर, बैंक कोड तथा बैंक खाता संख्या के अंतिम चार अंक हासिल कर लिये हैं.

यह घटना पिछले बुधवार मध्यरात्रि व गुरुवार दोपहर के दौरान हुई. ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) इसकी जांच कर रही है. वोडाफोन ने एक बयान में कहा है, ‘अपराधियों द्वारा हासिल की गयी जानकारी से ग्राहकों के बैंक खातों तक सीधे नहीं पहुंचा जा सकता. हालांकि इस सूचना से 1827 ग्राहकों से धोखाधडी की आशंका है.’ ब्रिटेन में वोडाफोन के 1.8 करोड से अधिक ग्राहक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola