ePaper

मुंबई में दिसंबर से वोडाफोन शुरू करेगी 4जी सेवा

Updated at : 13 Oct 2015 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई में दिसंबर से वोडाफोन शुरू करेगी 4जी सेवा

नयी दिल्ली : वोडाफोन इंडिया ने आज कहा कि उसने मुंबई में अपने नेटवर्क के उन्नयन के लिए 500 करोड रुपये का निवेश किया है और वहां 4जी सेवाएं इस साल दिसंबर तक शुरू करेगी. वोडाफोन ने एक बयान में यह जानकारी दी है. इसके अनुसार कंपनी ने अपने मौजूदा नेटवर्क के आधुनिकीकरण व उन्नयन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वोडाफोन इंडिया ने आज कहा कि उसने मुंबई में अपने नेटवर्क के उन्नयन के लिए 500 करोड रुपये का निवेश किया है और वहां 4जी सेवाएं इस साल दिसंबर तक शुरू करेगी. वोडाफोन ने एक बयान में यह जानकारी दी है. इसके अनुसार कंपनी ने अपने मौजूदा नेटवर्क के आधुनिकीकरण व उन्नयन में 500 करोड रुपये लगाये हैं और बीते छह महीने में 1000 साइटें शुरू की हैं.

वोडाफोन इंडिया के कारोबार प्रमुख (मुंबई) इशमीत सिंह ने कहा, ‘हम मुंबई में अपने ग्राहकों के लिए 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में नयी 4जी सेवाएं शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं.’ मुंबई कंपनी के लिए भारत के प्रमुख बाजारों में से एक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola