ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर त्यौहारी सीजन में सेल के खिलाफ कैट ने खोला मोर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2015 10:39 AM
नयी दिल्ली : व्यापारियों के निकाय कन्फेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का आरोप है कि अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील सरीखे ई-कॉमर्स फर्मे आगामी त्यौहारी सीजन की बिक्री का आयोजन कर एफडीआई नियमों का उल्लंघन कर रही हैं और उसने इसकी शिकायत वाणिज्य मंत्रालय से की है. कैट ने आज एक बयान जारी कर कहा, […]
नयी दिल्ली : व्यापारियों के निकाय कन्फेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का आरोप है कि अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील सरीखे ई-कॉमर्स फर्मे आगामी त्यौहारी सीजन की बिक्री का आयोजन कर एफडीआई नियमों का उल्लंघन कर रही हैं और उसने इसकी शिकायत वाणिज्य मंत्रालय से की है. कैट ने आज एक बयान जारी कर कहा, ‘ये कंपनियां प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया में बड़े-बड़े विज्ञापन अभियानों के जरिए आम जनता को अपनी बिक्री पेशकशों की ओर आकर्षित कर रही हैं.
आम जनता के लिए ये विज्ञापन सामान्य रूप से खुदरा व्यापार के लिए हैं.’ ‘ये कंपनियां एक बाजार स्थल होने का दावा करती हैं और वे ऐसे विक्रेताओं के लिए केवल एक प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म उपलब्ध करा सकती हैं जो उनके यहां पंजीकृत हैं. चूंकि बिक्री योग्य वस्तुओं का स्वामित्व इन कंपनियों के पास नहीं है, वे ‘बिक्री’ या ‘छूट’ की पेशकश नहीं कर सकतीं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










