ePaper

शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 103 अंक चढकर 27,000 अंक के पार

Updated at : 07 Oct 2015 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 103 अंक चढकर 27,000 अंक के पार

मुंबई :बंबई शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला आज लगातार छठे दिन जारी रहा और सेंसेक्स 102.97 अंक की बढत के साथ एक बार फिर 27,000 अंक के स्तर को पार कर गया. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में सुधार के बीच उर्जा व खनन कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स में […]

विज्ञापन

मुंबई :बंबई शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला आज लगातार छठे दिन जारी रहा और सेंसेक्स 102.97 अंक की बढत के साथ एक बार फिर 27,000 अंक के स्तर को पार कर गया.

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में सुधार के बीच उर्जा व खनन कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स में बढ़त दर्ज हुई. इसके अलावा रपये में मजबूती तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से सेंसेक्स 27,035.85 अंक पर बंद हुआ. अमेरिका में तेल के 50 डालर प्रति बैरल के करीब पहुंचने के बीच खनन व उर्जा कंपनियों के शेयरों में लाभ रहा. इससे पहले यह स्तर जुलाई में देखा गया था.

सेंसेक्स की कंपनियों में हिंडाल्को में सबसे अधिक 9.64 प्रतिशत की बढत रही. वेदांता, टाटा स्टील और ओएनजीसी में 5.83 प्रतिशत तक की बढत रही. उतार-चढाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 26,966.86 अंक पर मजबूत रख के साथ खुलने के बाद बडी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से एक समय नीचे 26,877.51 अंक तक चला गया.

हालांकि, बाद में यह सुधार कर दिन के उच्चस्तर 27,082.28 अंक तक गया. अंत में सेंसेक्स 102.97 अंक या 0.38 प्रतिशत की बढत के साथ 27,035.85 अंक पर बंद हुआ. यह सेंसेक्स का 21 अगस्त के बाद सबसे उंचा बंद स्तर है. पिछले पांच दिन में सेंसेक्स में 1,316.04 अंक की बढत दर्ज हुई थी. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.50 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढत के साथ 8,177.40 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 8,132.90 से 8,188.90 अंक के दायरे में रहा.

बाजार का दिन का हाल

बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज फिर बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 54 अंकों की बढ़त के साथ 26,986 पर पहुंच गया है. काफी दिनों बाद सेंसेक्‍स 27000 के करीब पहुंचा है. इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी मामूली बढ़त के साथ 8000 के स्‍तर के उपर चल रहा है. मिडकैप और स्‍मॉलकैप के शयेर भी हरे निशान में नजर आ रहे हैं. मिडकैप के शेयर 34 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. उसी प्रकार स्‍मॉलकैप में 66 अंकों की तेजी दर्ज की जा रही है. मंगलवार को बाजार में लगातार पाचवें दिन तेजी रही और बंबई शेयर बाजार का मानक सूचकांक 147.33 अंक बढकर 26,932.88 अंक पर बंद हुआ.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा हाल फिलहाल ब्याज दर में बढोतरी की आशंका दूर होने के बीच विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने से बाजार में तेजी आयी. हालांकि आईटी, बैंकिंग तथा बिजली कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से लाभ थोडा कम रहा. तीस शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के साथ खुला और एक समय 27,010.27 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था लेकिन मुनाफावसूली के कारण यह कुछ समय के लिये नकारात्मक दायरे में चला गया. हालांकि बाद में इसमें फिर तेजी आयी और अंत में 147.33 अंक या 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,932.88 अंक पर बंद हुआ.

बीएसई सेंसेक्स पिछले पांच कारोबारी सत्रों में 1,316.04 अंक मजबूत हो चुका है और डेढ महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया है. इससे पहले, 21 अगस्त को यह स्तर देखा गया था. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी कल 33.60 अंक या 0.41 प्रतिशत बढकर 8,152.90 अंक पर बंद हुआ. एक समय यह 8,180.95 के उच्च स्तर पर चला गया था. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 लाभ में रहे. लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयरों में टाटा मोटर्स 5.81 प्रतिशत मजबूत होकर 333.50 पर पहुंच गया. अच्छी बिक्री के आंकडों से लगातार दूसरे दिन कंपनी के शेयर में अच्छी तेजी दर्ज की गयी. इसके अलावा आईटी, कोल इंडिया, सिप्ला, गेल, ओएनजीसी, एचयूएल, डा. रेड्डीज, वेदांता, सन फार्मा, टाटा स्टील, आरआईएल, हीरोमोटो कार्प, हिंडाल्को, आइसीआइसीआइ बैंक, भारती एयरटेल तथा एल एंड टी में तेजी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola