562 अंक गिरा सेंसेक्स, 25000 से नीचे जाने का खतरा बढा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2015 10:01 AM
मुंबई : शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है. सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन आज फिर दोनों अहम सूचकांकों में जोरदार गिरावट आयी. आज सेंसेक्स 562 अंक गिर कर 25201 अंक पर और निफ्टी 167 अंक गिर कर 7655 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स में आज 2.18 प्रतिशत और न्फिटी में 2.15 […]
मुंबई : शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है. सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन आज फिर दोनों अहम सूचकांकों में जोरदार गिरावट आयी. आज सेंसेक्स 562 अंक गिर कर 25201 अंक पर और निफ्टी 167 अंक गिर कर 7655 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स में आज 2.18 प्रतिशत और न्फिटी में 2.15 प्रतिशत अंक गिरावट आयी. बाजार की इस गिरावट के बाद सेंसेक्स के 2500 से नीचे जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है.
दिन का हाल
कल गुरुवार को बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर विराम लग गया और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 311 अंक उछलकर 25,764.78 अंक पर बंद हुआ था. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी बढत के साथ बंद हुआ था. मुख्य रूप से निचले भाव पर निवेशकों द्वारा शेयरों की लिवाली से बाजार में मजबूती आयी. साथ ही अमेरिकी शेयर बाजार में कल की तेजी से भी स्थानीय बाजार में धारणा मजबूत हुई. चीन के बाजारों के गुरुवार को बंद रहने से वैश्विक बाजार में आज अपेक्षाकृत शांति रही. चीन में आर्थिक नरमी तथा इसका वैश्विक वृद्धि पर प्रभाव को लेकर चिंता से पिछले तीन दिनों से बाजार में गिरावट दर्ज की गयी थी.
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स बढत के साथ 25,614.69 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान उपर 25,835.41 अंक और नीचे 25,555.77 अंक तक जाने के बाद अंत में 311.22 अंक या 1.22 प्रतिशत की बढत के साथ 25,764.78 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 लाभ में रहे थे. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 106.00 अंक या 1.37 प्रतिशत की बढत के साथ 7,823 पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान यह 7,845.60 से 7,754.05 अंक के दायरे में रहा. जिओजीत बीएनपी परिबा फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख (शोध) एलेक्स मैथ्यूज ने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख से घरेलू बाजार आज बढत के साथ खुला और पूरे दिन तेजी बनी रही. इसीबी की बैठक से पहले सभी की नजर यूरोपीय बाजारों पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










