आ गयी मारुति की इको फ्रेंडली सियाज कार, जानिए इसमें क्या है खास?

नयी दिल्ली : पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी खंड में कदम रखते हुए मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी मध्यम आकार की सेडान कार सियाज का हाइब्रिड संस्करण आज पेश किया. जिसकी दिल्लीशोरूम में कीमत 8.23 लाख रुपये से 10.17 लाख रुपये के बीच है. सियाम एसएचवीएस 1300 सीसी के डीजल इंजन के साथ उपलब्ध होगी. इसमें एक […]
नयी दिल्ली : पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी खंड में कदम रखते हुए मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी मध्यम आकार की सेडान कार सियाज का हाइब्रिड संस्करण आज पेश किया. जिसकी दिल्लीशोरूम में कीमत 8.23 लाख रुपये से 10.17 लाख रुपये के बीच है.
कंपनी के मुताबिक, यह कार 28.09 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी. कंपनी ने अक्तूबर में सियाम को पेट्रोल और डीजल दोनों ही संस्करणों में पेश किया था. अब डीजल संस्करण की जगह आज पेश किया गया हाइब्रिड संस्करण ले लेगा. कंपनी ने पूर्व में पेश डीजल संस्करण की बिक्री पहले ही बंद कर दी है. सियाज का पेट्रोल संस्करण 7.23 लाख रुपये से 9.64 लाख रुपये के बीच उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




