सेंसेक्स में 260 अंकों की उछाल, 28000 के करीब

मुंबई : बीएसइ सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 260 अंक चढकर 27,965.52 पर पहुंच गया. ऐसा अगस्त के डेरिवेटिव खंड के शुरू होने के मद्देनजर लिवाली बढने के कारण हुआ. सेंसेक्स में पिछले दो सत्रों में 246.12 अंकों की तेजी आई जबकि आज 260.17 अंक या 0.93 प्रतिशत चढकर 27,965.52 पर पहुंच गया. इसी […]
मुंबई : बीएसइ सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 260 अंक चढकर 27,965.52 पर पहुंच गया. ऐसा अगस्त के डेरिवेटिव खंड के शुरू होने के मद्देनजर लिवाली बढने के कारण हुआ. सेंसेक्स में पिछले दो सत्रों में 246.12 अंकों की तेजी आई जबकि आज 260.17 अंक या 0.93 प्रतिशत चढकर 27,965.52 पर पहुंच गया.
इसी तरह एनएसइ निफ्टी 83.85 अंक या एक प्रतिशत चढकर 8,458.90 पर पहुंच गया. कारोबारियों ने कहा कि अगस्त के वायदा एवं विकल्प खंड की शुरू होने के मद्देनजर लिवाली बढने और एशियाई बाजारों में मजबूती के रुझान से कारोबारी रुझान को बल मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




