सेंसेक्स में 156 अंकों की उछाल, निफ्टी 8,422 पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2015 11:11 AM
मुंबई : बीएसइ सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 156 अंकों से अधिक की उछाल दर्ज हुई. ऐसा सकारात्मक वैश्विक रुझान के बीच जुलाई के डेरिवेटिव खंड की समाप्ति के मद्देनजर शार्ट-कवरिंग के कारण हुआ. सूचकांक में पिछले सत्र के दौरान 104.20 अंकों की तेजी दर्ज हुई थी जबकि आज के कारोबार में यह 156.72 […]
मुंबई : बीएसइ सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 156 अंकों से अधिक की उछाल दर्ज हुई. ऐसा सकारात्मक वैश्विक रुझान के बीच जुलाई के डेरिवेटिव खंड की समाप्ति के मद्देनजर शार्ट-कवरिंग के कारण हुआ. सूचकांक में पिछले सत्र के दौरान 104.20 अंकों की तेजी दर्ज हुई थी जबकि आज के कारोबार में यह 156.72 अंक या 0.56 प्रतिशत चढकर 27,720.15 पर पहुंच गया.
इसके अलावा पूंजीगत उत्पाद, स्वास्थ्य की देखभाल, रीयल्टी, सार्वजनिक उपक्रम, वाहन और बैंकिंग खंड के शेयरों में नीचले स्तर पर लिवाली बढने से कारोबारी रुझान पर असर हुआ. इधर एनएसइ निफ्टी 46.60 अंक या 0.55 प्रतिशत चढकर 8,400 के स्तर को पार कर गया और 8,421.65 पर पहुंच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










