ePaper

1899 रुपये में करें हवा की सैर, स्पाइसजेट का सस्‍ता किराया ऑफर

Updated at : 06 Jul 2015 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
1899 रुपये में करें हवा की सैर, स्पाइसजेट का सस्‍ता किराया ऑफर

नयी दिल्ली : स्पाइसजेट एयरलाइन ने एक बार फिर सीमित समय के लिए अपनी उडानों के किराये कम कर दिये हैं. स्पाइसजेट की पश्चिमी और दक्षिणी घरेलू मार्गों पर टिकट 1,899 रुपये में उपलब्ध करा रही है. स्पाइस जेट ने एक बयान में आज कहा कि ‘रेड हॉट फेयर्स’ योजना में 1,899 रुपये में मुंबई-गोवा, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्पाइसजेट एयरलाइन ने एक बार फिर सीमित समय के लिए अपनी उडानों के किराये कम कर दिये हैं. स्पाइसजेट की पश्चिमी और दक्षिणी घरेलू मार्गों पर टिकट 1,899 रुपये में उपलब्ध करा रही है. स्पाइस जेट ने एक बयान में आज कहा कि ‘रेड हॉट फेयर्स’ योजना में 1,899 रुपये में मुंबई-गोवा, अहमदाबाद-मुंबई, बेंगलूरु-हैदराबाद, चैन्नई-बेंगलूरु, पुणे-बेंगलूरु और कुछ अन्य मार्गों के टिकट प्राप्त किये जा सकते हैं.

कंपनी ने कहा है कि यह तीन दिन की सेल है. जिसमें आठ जुलाई आधीरात तक बुकिंग की जा सकती है. इस योजना में 15 जुलाई से 30 सितंबर के बीच की अवधि के लिए टिकट बुकिंग करायी जा सकेगी. टिकटों की बुकिंग स्पाइसजेट की वेबसाइट, ऑनलाइन ट्रैवल पोटर्ल और एजेन्ट्स के जरिये ही करायी जा सकती ये टिकट उसके काल सेंटर या टिकट खिडकी पर नहीं दिये जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola