हुंदै क्रेटा के साथ प्रवेश करेगी एसयूवी वाहन बाजार में

चेन्नई: कोरियाई वाहन कंपनी हुंदै अपनी नई कार क्रेटा के साथ भारत में एसयूवी बाजार में उतरकर अग्रणी भूमिका में आना चाहती है. इस वाहन को अगले महीने पेश किया जाएगा.कंपनी की भारतीय शाखा हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपने इस पांच सीट वाले वाहन पर 1,000 करोड़ रुपये निवेश किया है. यह महिंद्रा एंड […]
चेन्नई: कोरियाई वाहन कंपनी हुंदै अपनी नई कार क्रेटा के साथ भारत में एसयूवी बाजार में उतरकर अग्रणी भूमिका में आना चाहती है. इस वाहन को अगले महीने पेश किया जाएगा.कंपनी की भारतीय शाखा हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपने इस पांच सीट वाले वाहन पर 1,000 करोड़ रुपये निवेश किया है. यह महिंद्रा एंड महिंद्रा, रेनो, निसान, फोर्ड और टाटा मोटर्स के एसयूवी से प्रतिस्पर्धा करेगी.
एचएमआईएल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने नए मॉडल के पूर्वावलोकन के मौके पर यहां कहा ‘‘एसयूवी खंड 2013 से 25 प्रतिशत की सालाना दर से वृद्धि दर्ज कर रहा है लेकिन जनवरी-मई अवधि में इसमें करीब छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई. हमें भरोसा है कि क्रेटा के साथ न सिर्फ हुंदै की बिक्री बढेगी बल्कि इस खंड में बदलाव भी आएगा.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




