डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे बढकर 63.52 रुपये प्रति डॉलर

मुंबई : रुपये में लगातार चौथे दिन तेजी रही. विदेशी पूंजी प्रवाह के फिर जोर पकडने की उम्मीद में बैंकों और निर्यातकों की निरंतर डॉलर बिकवाली से रुपया आज अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 63.52 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि मानसून की प्रगति के […]
मुंबई : रुपये में लगातार चौथे दिन तेजी रही. विदेशी पूंजी प्रवाह के फिर जोर पकडने की उम्मीद में बैंकों और निर्यातकों की निरंतर डॉलर बिकवाली से रुपया आज अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 63.52 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि मानसून की प्रगति के मद्देनजर शेयर बाजार में निरंतर तेजी के कारण मुख्यत: डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी आई.
अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 63.52 रुपये प्रति डॉलर पर मामूली ऊंचा खुला. कारोबार के दौरान यह 63.57 से 63.46 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में घूमने के बाद अंत में यह तीन पैसे अथवा 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 63.52 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो खुलने का स्तर था. विगत चार कारोबारी सत्र में रुपये में 74 पैसे अथवा 1.16 प्रतिशत की तेजी आई है.
बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज 414.04 अंक अथवा 1.52 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 27,730.21 अंक पर बंद हुआ. इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने डालर-रुपये की संदर्भ दर 63.5098 रुपये प्रति डॉलर और यूरो-रुपये की 72.3186 रुपये प्रति यूरो निर्धारित की थी. पौंड, यूरो और जापानी येन के मुकाबले रुपये में तेजी आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




